itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

CTET NEWS TODAY | सिटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट | सीटेट न्यूज़

CTET NEWS TODAY | सिटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट | सीटेट न्यूज़

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर करेक्शन विंडो खोल दी गई है. उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन करेक्शन विंडो के लिए आवेदन कर सकते हैं. और फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. वर्तमान में उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए शुल्क का भुगतान करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को CTET 2024 ऑनलाइन फॉर्म में बदलाव करने की अनुमति दी गई है। अब आप क्या सुधार कर सकते हैं वो नीचे बताया गया है और आप कैसे सुधार कर सकते हैं वो भी नीचे बताया गया है।  

अगर आप सीटीईटी का फॉर्म भर रहे हैं तो आइए हम आपको बताते हैं आपके लिए कुछ जरूरी अपडेट।

      CTET NEWS : आप इन बिंदुओं में सुधार कर सकते हैं..

  • आप अपने पिता का नाम सही कर सकते हैं.
  • आप अपनी माँ का नाम सुधार सकते हैं. जन्मतिथि में सुधार कर सकते हैं.
  • कैटेगरी में सुधार कर सकते हैं. पते में सुधार कर सकते हैं.
  • एंट्री वर्ल्ड कैटेगरी में भी सुधार कर सकते हैं।
  • अगर आपसे पेपर चुनने में कोई गलती हो गई है तो आप उसे भी सुधार सकते हैं.
  • आप संस्थान और कॉलेज के नाम में सुधार कर सकते हैं।

      आपको इस क्षेत्र में सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा.

  • आपको सूचित किया जाता है कि उम्मीदवार शहर चयन में कोई सुधार या संशोधन नहीं कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों द्वारा सीटीईटी फॉर्म भरने में केवल ऑफलाइन माध्यम जैसे फैक्स आवेदन या मेल के माध्यम से किया गया बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • ऑनलाइन सुधार विंडो बंद होने के बाद विवरण में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
       CTET फॉर्म में सुधार कैसे करें ? (CTET NEWS TODAY)
अगर आप अपने CTET फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण चरणों का पालन करना होगा। जैसे आपको CTET की वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको करेक्शन विंडो में CTET जनवरी 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा और यहां आपको पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए लॉगिन पेज दिखाई देगा। वहां आपको एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर साइन इन करना होगा।
इसके बाद आपको सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और फॉर्म में सुधार करना होगा, फीस का भुगतान करने के बाद इसे सबमिट करना होगा।
THANK YOU!

Leave a comment